अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली, इस वजह से हुआ हादसा

उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा जा घुसी। इस दौरान घर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई और सभी लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए।

अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी खनन से लदी ट्राॅली
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक गुफरान और उसके साथी नजाकत व अनवर हाजी निवासी मुरादाबाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में उपखनिज लेकर जा रहे थे। इस दौरान परमानंदपुर में स्थित शिव मंदिर के पास उनका ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर के मकान में जा टकराई। घटना के दौरान घर में सभी लोग सो रहे थे।

हादसा होते ही मचा हड़कंप
तेज आवाज सुनते ही परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और घर से बाहर निकले। मकान में टक्कर लगने से हैंडपंप, मकान का अगला हिस्सा, भट्टी और बिजली का पोल टूट गया। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक सहित तीनों लोग ट्रैक्टर से कूद गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें