यमुनोत्री धाम में दो तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक यात्रा में 73 यात्रियों की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की मौत हो गई। यात्रा के दौरान गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब तक हेमकुंड साहिब समेत चारधाम में यात्रा के दौरान 73 यात्रियों की मौत हो गई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) की जानकीचट्टी में हालत बिगड़ गई। इसके साथ ही बाबू लाल(60) की यमुनोत्री के बीच तबीयत खराब हो गई और दोनों बेहोश हो गए। अचेतावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अब तक 73 यात्रियों की जा चुकी है जान
राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार अब तक यमुनोत्री धाम में 17 तीर्थयात्रियों की माैत हो चुकी है। वहीं बात करें चारधाम यात्रा की तो अब तक 73 यात्रियों की मौत हो चुकी है। चारधाम यात्रा में दिन पर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 22 दिनों में ही तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख पार पहुंच गई है

Ad Ad

सम्बंधित खबरें