धामी सरकार के दो साल पूरे, करन माहरा ने महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। जिस पर विपक्ष ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सवाल उठाए हैं।

धामी सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम धामी ने प्रमुख उपलब्धियां गिनवाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला करने , बेरोजगारों को रोजगार दिलाने , महिला सशक्तिकरण पर काम करने और देवभूमि के हित में लिए गए कड़े फैसलों की बात सामने रखी।

करन माहरा ने महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 9 हिमालय राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध में पहले नंबर पर है जो की एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की अंकिता भंडारी के वीआईपी आज तक छुपे हुए हैं। वीआईपी को लेकर सबूत सरकार द्वारा मिटाए गए। इसके साथ ही ममता जोशी बहुगुणा चार साल से गायब है और उसका आज तक पता नहीं चला। हाथी बड़कला में मंत्री की आवाज के सामने महिला की मृत लाश मिली इसी तरीके से कई मामले प्रदेश में हैं। करन माहरा ने कहा की ड्रामा करने और केवल बोलने से कुछ नहीं होता।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें