नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, हस्तियों ने विरासत को किया याद

singeetam-srinivasa-rao-passes-away

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। ‘पुष्पक विमानम’, ‘आदित्य 369’ और ‘भैरव द्वीपम’ जैसी सदाबहार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कुछ समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। इसी को लेकर चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव

परिवार ने बताया कि शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ी। इस दौरान उनका निधन हो गया। उनके जाने से पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

हस्तियों ने विरासत को किया याद

मेगास्टार चिरंजीवी ने भी सिंगीथम के निधन पर शोक जताया है।उनकी हालिया फिल्म और विरासत को अभिनेता ने याद किया। एक्टर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मशहूर फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव गारू के निधन से दुख हुआ। वे एक सच्चे दूरदर्शी थे। उनकी कल्पना-शक्ति और नए विचारों को आजमाने के साहस ने भारतीय सिनेमा को कुछ ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा बहुत सम्मान और प्यार के साथ याद किया जाएगा। उनकी हालिया फिल्म ‘सिंग गीथम’ कहानी कहने के प्रति उनके कभी न खत्म होने वाले जुनून का एक शानदार उदाहरण थी। वे दिल से हमेशा युवा, जिज्ञासु और कुछ नया रचने के लिए उत्साहित रहते थे. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सिंगीथम गारू, हम आपको बहुत याद करेंगे. आपकी फिल्में आने वाली पीढ़ियों से भी बात करती रहेंगी. ओम शांति.”

सिंगीथम श्रीनिवास राव के बारे में

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के उदयगिरि के रहने वाले सिंगीथम श्रीनिवास राव का जन्म 21 सितंबर, 1931 को हुआ। बचपन में स्कूल में ‘लव-कुश’ नाटक में उन्होंने लव का रोल अदा किया। जिसके बाद से उन्हें एक्टिंग का शौक चढ़ा। ‘सीता कल्याणम’ और ‘श्री कृष्ण लीलालु’ जैसी पौराणिक फिल्मों ने उनपर गहरी छाप छोड़ी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें