हल्द्वानी-राशन कार्ड व्यवस्था को लेकर आयीं बड़ी update, पढ़े खबर

हल्द्वानी

हल्द्वानी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब आम नागरिक बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए स्वयं ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पुराने आरसीएमएस (RCMS) सॉफ्टवेयर की जगह केंद्र सरकार के स्मार्ट पीडीएस (Smart PDS) पोर्टल को लागू किया गया है। वहीं दूसरी ओर जिले में अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है। खाद्य विभाग के निरीक्षक राहुल डांगी ने बताया कि पहले राशन कार्ड से जुड़े सभी ऑनलाइन कार्य आरसीएमएस (Ration Card Management System) के माध्यम से किए जाते थे, लेकिन अब इसे अपग्रेड कर स्मार्ट पीडीएस प्रणाली लागू कर दी गई है नए पोर्टल में ‘सिटिजन’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है जिसके माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता चाहें तो खाद्य विभाग कार्यालय पहुंचकर भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर राशन कार्ड में संशोधन से संबंधित कुछ तकनीकी कार्य बाधित हैं, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। राहुल डांगी ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर पूरे जिले में राशन कार्डों का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे।

बाइट : राहुल डांगी खाद्य विभाग निरीक्षक

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें