उत्तराखंड का मौसम बढ़ाएगा परेशानी, IMD ने जारी कर दी चेतवानी

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मूड खराब है। अप्रैल के महीने में मौसम नवंबर जैसा लगने लगा है। वैज्ञानिकों की माने तो 13 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने वाला है।

10 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने और गर्जना के आसार हैं। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है। वैज्ञानिकों की माने तो 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने वाला है। जबकि 14 अप्रैल से मौसम सामान्य रहेगा।

बेमौसम बारिश और बर्फ़बारी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

बता दें अप्रैल में हो रही बेमौसम बारिश और बर्फ़बारी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में गेहूं और अन्य फसलों के लिए ये बारिश हानिकारक साबित हो रही है। खेतों में कटी हुई फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। इसके साथ ही पहाड़ों में होने वाले फल भी ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते झड़ने लगे हैं

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें