Weekly Tarot Horoscope: इन राशियों को मिलने वाला है बंपर धन लाभ, कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल?

News Article Hero Image
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Image)

मां प्रेम ऋतंभरा। 1 to 7 March 2026 Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं कि जो बीत गया है, उसे अब विदा करने का समय आ गया है। खोई हुई चीजों को वापस पाने की कोशिश छोड़ दें और उस नुकसान को दिल से न लगाएं।

मेष (ARIES): 21 मार्च – 20 अप्रैल

आप अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पेशेवर और व्यावसायिक परियोजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी संवाद शैली बहुत प्रभावी रहेगी। इस सप्ताह यात्रा और विविध गतिविधियों के योग हैं। द लवर्स कार्ड नए अवसरों और नई शुरुआत की प्रेरणा दे रहा है। यह चुनाव और निर्णय लेने का समय है। आपकी बुद्धि और हाजिरजवाबी दोस्तों और परिवार के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगी। मीडिया से जुड़ाव फायदेमंद रहेगा। दिखावे वाले और स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। काम के बीच में थोड़ा समय शांति और आत्म-चिंतन के लिए निकालें। योग और पैदल चलना आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कारिक रहेगा।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

वृषभ (TAURUS): 21 अप्रैल – 21 मई

व्यक्तिगत संबंधों में स्वाभाविक सामंजस्य और सहजता बनी रहेगी। सफलता और खुशी का मेल आपको संतुष्टि देगा। व्यापारिक और पेशेवर मोर्चे पर नई शुरुआत के योग हैं, जिससे आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपनी कोशिशों में ढील न दें, वरना स्थिति हाथ से निकल सकती है। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति आपका सहयोगी और वफादार साबित होगा। परिवार में किसी एहसान फरामोश व्यक्ति से सावधान रहें। अकेलेपन से घबराने के बजाय अपनी तन्हाई का आनंद लेना सीखें। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आंतरिक परिपक्वता विकसित करें।

शुभ अंक: 6 शुभ रंग: आरेंज

मिथुन (GEMINI): 22 मई – 21 जून

व्यावसायिक मामले योजना के अनुसार चलेंगे और आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप पद और प्रतिष्ठा हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे, जिसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। निजी जीवन में प्रेम और रोमांस की विशेष अनुभूति होगी। बच्चों और परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। आप साहसिक यात्राओं जैसे ट्रेकिंग या खेलों का आनंद ले सकते हैं। कोई करीबी युवा अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा गुप्त रह सकता है। ध्यान रखें, पेशेवर फैसलों पर भावनाओं को हावी न होने दें। विवादों के दौरान अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें।

शुभ अंक: 17 शुभ रंग: डार्क ब्लू

कर्क (CANCER): 22 जून – 22 जुलाई

अचानक होने वाली कुछ घटनाएं आपको अस्थायी रूप से थोड़ा विचलित कर सकती हैं, लेकिन विस्तार के नए अवसर भी सामने आएंगे। व्यापार और रिश्तों में आत्मा के आवाज पर भरोसा करें, भले ही वह दूसरों को नासमझी लगे। कार्यक्षेत्र में आप पुराने नियमों को तोड़कर कुछ नया और मौलिक करेंगे। आपकी रचनात्मकता को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं, जिनमें से अधिकांश सकारात्मक होंगी। इस समय संदेह के बजाय भरोसे के साथ आगे बढ़ें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को थोड़ी आज़ादी और स्पेस देना ज़रूरी है।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

सिंह (LEO): 23 जुलाई – 23 अगस्त

हो सकता है कि आपके कुछ बड़े विचार उम्मीद के मुताबिक काम न करें। आप दो पहलुओं के बीच उलझ सकते हैं और निर्णय लेना कठिन हो सकता है। व्यावहारिक और यथार्थवादी बने रहना ही बेहतर है। स्थितियां अपने आप बदल रही हैं, इसलिए थोड़ा समय दें। चाहे आप इस वक्त उदास महसूस कर रहे हों या विद्रोही, यह जान लें कि यह विकास और बदलाव का समय है। अपनी चेतना को दर्पण की तरह रखें जो सब कुछ देखे पर विचलित न हो। सप्ताहांत में ध्यान और चिंतन आपको किसी बड़े भ्रम से बाहर निकालने में मदद करेगा।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रस्टी रेड

कन्या (VIRGO): 24 अगस्त – 23 सितम्बर

इस समय आपका मन शांत है और आप दिल की आवाज सुनने के लिए तैयार हैं। जीवन जो कुछ भी दे रहा है, उसे बिना किसी उम्मीद या मांग के कृतज्ञता के साथ स्वीकार करें। क्वीन आफ कप्स आपको ब्रह्मांड के साथ सामंजस्य में ला रही है। आप भावनाओं से सराबोर रहेंगे और दोस्तों व परिवार से खूब प्यार पाएंगे। आपकी संवेदनशीलता और करुणा दीवारों को गिराकर आपको दूसरों के करीब लाएगी। रिश्तों में मूड स्विंग्स और वित्तीय मामलों में भ्रम से सावधान रहें। किसी विवादित मामले में एक बुजुर्ग महिला का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 13 शुभ रंग: लोटस पिंक

तुला (LIBRA): 24 सितंबर – 23 अक्टूबर

इस सप्ताह आपकी ओर कई दिलचस्प लोग आकर्षित होंगे, इसलिए समय का प्रबंधन सोच-समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत और विरोधियों पर विजय मिलने के योग हैं। सत्ता और प्रभाव वाले लोगों से आपका मेल-जोल बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और आप पेशेवर व निजी समस्याओं को बहुत ही शानदार तरीके से सुलझा लेंगे। इस सप्ताह आप सच्चाई के साथ जीने का साहस दिखाएंगे। आपका आकर्षण आपकी आत्म-जागरूकता से आता है। अहंकार के टकराव और गुस्से से बचें। एक प्रभावशाली व्यक्ति हर मुश्किल में आपका साथ देगा। सेहत और दिल का ख्याल प्यार से रखें।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: बर्न्ट आरेंज

वृश्चिक (SCORPIO): 24 अक्टूबर – 22 नवंबर

आप पेशेवर लोगों के साथ जुड़कर बिना किसी देरी के अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। इस सप्ताह व्यापारिक फैसलों में आपकी रफ़्तार और मजबूती देखने लायक होगी। आपकी ऊर्जा और युवा सोच कार्यक्षेत्र में रचनात्मक लोगों को आकर्षित करेगी। निजी रिश्तों में प्यार और रोमांस रहेगा, लेकिन वैचारिक मतभेद या अहंकार का टकराव भी हो सकता है। साथी की स्वतंत्रता का सम्मान करने से विवाद सुलझ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप न्यायप्रिय रहेंगे। हास्यबोध को बनाए रखें, यह आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, दिल और दिमाग दोनों की सुनें। कार्यक्षेत्र में किसी जिद्दी युवा से सावधान रहें।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गोल्डन आरेंज

धनु (SAGITTARIUS): 23 नवंबर – 23 दिसंबर

आप रिश्तों में काफी धैर्यवान और प्रेमपूर्ण रहे हैं, लेकिन अब आपको स्पष्टता और प्रतिबद्धता की जरूरत है। इस सप्ताह स्वास्थ्य और वित्त पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काम के मामले में आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा बटोरें और लक्ष्यों को पाने में जुट जाएं। किसी प्रोजेक्ट में बीच में ही रुचि खोने से बचें, वरना सफलता हाथ से निकल सकती है। स्थिरता और लाभ के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। ध्यान की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। जीवनसाथी या प्रियजन का पूरा सहयोग मिलेगा। जो खत्म हो चुका है उसे पकड़कर बैठने के बजाय जाने दें, नई दिशाएं आपका इंतजार कर रही हैं।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: क्रीम व्हाइट

मकर (CAPRICORN): 24 दिसंबर – 20 जनवरी

नई शुरुआत अब वैसा ही रूप लेगी जैसा आप चाहेंगे, इसलिए वर्तमान में जिएं और अपनी रचनात्मकता को बहने दें। यह सप्ताह एक खाली कैनवास की तरह है जिस पर आप अपनी सफलता के रंग भर सकते हैं। निजी रिश्तों में नई ताजगी, संवेदनशीलता और खुशी का संचार होगा। जैसे ही आप नई शुरुआत करेंगे, अतीत की कड़वाहट बिना किसी प्रयास के अपने आप मिट जाएगी। पुराने ढर्रों को तोड़ें और समस्याओं को एक नए नजरिए से देखें। जटिल पारिवारिक स्थितियों का समाधान एक सरल और सीधी सोच में छिपा है। आप बड़े स्तर पर पेशेवर विस्तार की योजना बना पाएंगे। आंतरिक शांति आपके जीवन में संतुलन और सद्भाव लाएगी।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: व्हाइट

कुंभ (AQUARIUS): 21 जनवरी – 19 फरवरी

इस सप्ताह बेटी या छोटी बहन को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। जीवन में आने वाली शानदार चीजों का स्वागत करने के लिए मन को हल्का और खुशमिजाज रखें। प्रिंसेस आफ वांड्स का कार्ड आपको युवा ऊर्जा से भर देगा। आपकी मौलिक सोच रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता दिलाएगी। आप अपने बेहतरीन विचारों को व्यक्त करने से नहीं डरेंगे, भले ही शुरुआत में उन पर विवाद हो। प्यार हो या गुस्सा, आप काफी उत्साह दिखाएंगे। युवाओं के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्यार और रोमांस के योग हैं। आपको एहसास होगा कि आप अपने परिवार और प्रियजनों की कितनी परवाह करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी दबदबे वाली या दिखावा करने वाली महिला से सावधान रहें।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गोल्डन यलो

मीन (PISCES): 20 फरवरी – 20 मार्च

आपको खुद को मजबूर या पीड़ित महसूस करने की जरूरत नहीं है; अपनी सीमाओं को तोड़ें और खुद के लिए खड़े हों। किसी चालाक व्यक्ति से सावधान रहें जो आपको घाटे का सौदा थमा सकता है। रिश्तों में आपकी वफादारी और धैर्य आपको भरपूर प्यार और साथ दिलाएगा। इस सप्ताह आप बेवजह की चिंता और भविष्य के डर से मानसिक कष्ट पा सकते हैं। याद रखें, स्थिति उतनी नकारात्मक नहीं है जितनी आप सोच रहे हैं, बस अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। सेहत या धन हानि की चिंता छोड़ें। यह अपने भीतर गहरे उतरने और पुराने दुखों को बिना किसी शिकायत के त्यागने का समय है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें