एक साथ चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

मोहम्मदपुर झाल में एक साथ चार युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों ने केवल अंडरवियर ही पहनी है। जिस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गंगनहर में नहाते समय युवक डूब गए होंगे।

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में मोहम्मदपुर झाल में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति को चार शव अटके हुए दिखे। एक साथ चार शव देखने पर उसने शोर मचाकर लोगों को वहां बुलाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शव बाहर निकलवाए।

अंडरवियर पहने हुए थे सभी युवक
मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवकों ने केवल अंडरवियर पहनी हुई थी। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस ने शवों की पहचान करने की कोशिश की लेकिन अब तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें