शुरू होगा Work From Home!, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर PM Modi की अपील

 

Pm modi work from home appeal amid oil crisis middle east tension

पश्चिम एशिया में चल रही टेंशन और वैश्विक अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बड़ी अपील की है। उन्होंने लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने को कहा है।

पीएम मोदीका कहना है कि कोविड के दौरान कई सारी व्यवस्थाएं बना ली गई थीं। अब समय की मांग के चलते उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने लोगों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) की व्यवस्था को अपनाने को कहा है।

‘वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था…’ PM Modi की बड़ी अपील

रविवार को अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “हमने कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम की, ऑनलाइन मीटिंग्स की, वीडियो कांफ्रेंस की… ऐसी अनेक व्यवस्थाएं विकसित की और हमें आदत भी हो गई थी। आज समय की मांग ऐसी है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें, तो वो देशहित में होगा और इनको हमें फिर से प्राथमिकता देनी है।”

विदेशी मुद्रा को बचाना है- पीएम

पीएम ने आगे कहा, “आज जो संकट है उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना होगा। क्योंकि दुनिया में पेट्रोल-डीजल इतना ज्यादा महंगा हो गया है, इसलिए हम सबका दायित्व है कि पेट्रोल-डीजल की खरीद पर जो विदेशी मुद्रा खर्च होती है तो पेट्रोल डीजल बचाकर हमें वो मुद्रा भी बचानी है।”

COVID के समय में ही बड़ी चुनौतियों का सामना

पीएम मोदी ने वैश्विक अनिश्चितता को लेकर लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “दुनिया कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। COVID के समय में ही, महामारी के बाद, यूक्रेन में युद्ध शुरू हो गया, जिससे दुनिया भर की समस्याएं और बढ़ गईं। खाना, ईंधन और खाद पर बहुत बुरा असर पड़ा। पिछले पांच-छह सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है।”

उन्होंने कहा, “युद्ध के कारण, दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और सारी हदें पार कर गई हैं। भारत के पास तेल के बड़े भंडार नहीं हैं। हमें दूसरे देशों से बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीज़ल और गैस आयात करना पड़ता है।”

उन्होंने अपील कर कहा कि वैश्विक संकट से जूझने के लिए पेट्रोल और डीजल का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा। जहां मेट्रो है वहां ज्यादा से ज्यादा इसका इस्तेमाल हो। कार पूलिंग को प्राथमिकता दी जाए। सामान पहुंचाने के लिए रेलवे फ्रेट सेवाओं का इस्तेमाल करें। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कम से कम एक साल के फॉरेन टूर ना करने की भी अपील की है। साथ ही आपको बता दें कि एक साल तक शादियों में सोना खरीदने को भी पीएम मोदी ने मना किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें