इस दिन विशाल प्रदर्शन करेंगे गुरिल्ले, प्रदेशभर के हजारों गुरिल्ला होंगे शामिल

अपनी नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर लोहाघाट के गांधी पार्क में गुरिल्लाओं का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। बुधवार को गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने 11 फरवरी को सीएम धामी के प्रस्तावित लोहाघाट दौरे से ठीक एक दिन पहले लोहाघाट नगर में विशाल प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के हजारों गुरिल्ला शामिल होंगे। वहीं गुरिल्लों की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप मच गया है क्योंकि इसके ठीक एक दिन बाद सीएम धामी का लौहाघाट दौरा प्रस्तावित है। प्रशासन 11 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे की तैयारियों में जुटा हुआ है।

11 फरवरी को सीएम का लोहाघाट दौरा
संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री 11 फरवरी को लोहाघाट आ रहे हैं। गुरिल्ला मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री धरना स्थल में आए और गुरिल्लाओं की नौकरी व पेंशन की मांग को पूरा करें या लिखित में आश्वासन दें। उन्होंने कहा है कि गुरिल्ला किसी भी कीमत में धरना नहीं छोड़ेंगे।

जनसभा स्थल से 50 मीटर दूरी पर गुरिल्ला दे रहे हैं धरना
बता दें कि मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गुरिल्ला धरना देकर बैठे हुए हैं। अगर मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा होता है तो गुरिल्ला मुख्यमंत्री के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं और प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गुरिल्लो को धरना स्थल गांधी पार्क से उठाने की पूरी कोशिश करेगा। हालांकि गुरिल्लाओं ने कहा है वो मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे विरोध नहीं। लेकिन सीएम धरना स्थल में आकर उनकी मांगों को सुनें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें