18 दिन की केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा कर लौटे युवा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

युवा

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत डुगरा बोरा क्षेत्र के युवा दीपक सिंह बोहरा व ध्रुव सिंह ने प्रथम नवरात्र को क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा शुरू की थी। केदारनाथ की पैदल यात्रा पूरी कर दोनों युवा वापस लौट गए हैं। उनके वापस लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ।

18 दिन की केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा कर लौटे युवा

8 दिन की कठिन पैदल यात्रा के बाददीपक सिंह बोहरा व ध्रुव सिंह केदारनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए थे। दर्शन के बाद दोनों युवा वापस पैदल लोहाघाट के लिए लिए रवाना हुए।गत सुबह 18 वे दिन दोनों युवा वापस लोहाघाट पहुंच गए हैं। लोहाघाट पहुंचने पर दोनों युवा तीर्थ यात्रियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे दोनों

दोनों तीर्थ यात्री युवाओं को रिकेश्वर महादेव मंदिर लाया गया। जहां दोनों ने महादेव को जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा भक्तों को बाबा केदारनाथ का प्रसाद वितरित किया। वहीं लोगों ने दोनों युवाओं को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है। कहा दोनों युवाओं ने 18 दिन की कठिन पैदल यात्रा कर मिसाल पेश की है। अन्य युवाओं ने उनसे सीख लेनी चाहिए।

महादेव की प्रेरणा से शुरू की थी यात्रा

दीपक सिंह बोहरा व ध्रुव ने कहा वे दोनों महादेव के भक्त हैं। महादेव की प्रेरणा से उन्होंने ये यात्रा शुरू की और महादेव के आशीर्वाद से ही उनकी यात्रा सफल हुई है। डूंगरा बोरा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया दोनों युवाओं की यात्रा सफल होने पर आज सोमवार को गांव में भंडारे व पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें