बुजुर्ग महिला के गले से गायब हुई सोने की चेन, पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में लिया, एक फरार

पौड़ी गढ़वाल में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कोटद्वार के नींबूचोड़ चौराहे पर एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गई। बताया जा रहा है बुजुर्ग महिला अपने बीमार भाई को देखने के लिए जा रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने भाई को देखने के लिए अस्पताल जा रही थी। अचानक बुजुर्ग ने अपने गले में हाथ लगाया तो बुजुर्ग के गले से चेन गायब थी। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर तीनों लड़कियां भागने लगी। तभी दो लड़कियां पब्लिक के हत्थे चढ़ गई और एक लड़की भागने में कामयाब हो गई।

दो युवतियों को हिरासत में लिया
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई दोनों लड़कियां मेरठ और बरेली की बताई जा रही हैं। दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मौके से फरार हुई लड़की की तलाश में है।

युवतियों से पूछताछ जारी
मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेन गायब होने के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें