बड़ी खबर-यहाँ विधवा महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लोक लाज की डर से बच्चे के साथ किया ये काम,पढ़े खबर

उत्तराखंड के चमोली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद बदनामी के डर से महिला ने बच्ची को जिंदा ही गोबर के ढेर में दफना दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची का शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी, नवजात बच्ची के पिता की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, महिला इस बारे में पुलिस को कुछ  भी नहीं बता रही है। घटना नंदानगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन महिला ने बदनामी के डर से बच्ची को जिंदा ही गोबर के ढेर में दफना दिया। जब गांव की महिलाओं को विधवा पर शक हुआ तो उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जिसमें महिला ने नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दफनाने की बाद कबूल की, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नवजात का शव पास ही गोबर के ढेर से बरामद किया, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है। महिला के तीन और बच्चे भी है जिनके साथ वो नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें