बधाई हो बधाई -हलद्वानी की बेटी प्रियंका ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर पाया यह मुकाम (देखें वीडियो)

अगर मन मे लगन हो लगातार मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है ऐसे ही मेहनत और परिश्रम के बल पर हल्द्वानी की बेटी प्रियंकादुर्गापाल ने सांख्यिकी सेवा की अधिकारी बन कर मुकाम प्राप्त किया है।

हल्द्वानी तहसील के हिम्मतपुर तल्ला निवासी आनंद दुर्गापाल की पुत्री प्रियंका दुर्गापाल ने जिन्होंने यूपीएससी के तहत कराई जाने वाली ISS की परीक्षा उत्तीर्ण की है।।

वह भारतीय सांख्यिकी सेवा की अधिकारी बन गई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।यूपीएससी की परीक्षा पास कर सांख्यिकी अधिकारी बनी प्रियंका का कहना है कि असफलताओं से कभी हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए सफलता एक दिन अवश्य मिलेगी।

वहीं प्रियंका की उपलब्धि के बाद घर परिवार में बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सम्बंधित खबरें