कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, सरकार और पुलिस पूरी तरह नाकाम

congress

कांग्रेस बीते काफी समय से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से लेकर अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने को एक भी मौका नहीं छोड़ती। एक बार फिर कांग्रेस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाने में सरकार और पुलिस महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। बीते कुछ समय से प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पलीता लगाने का काम किया है। कांग्रेस भी लगातार प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है।

सरकार और पुलिस पूरी तरह नाकाम

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का पुलिस के अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश में लगातार हत्या, डकैती, बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन सरकार और पुलिस महकमा व्यवस्था बनाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें