दुःखद -दिल्ली में 6 मंजिला बिल्डिंग गिरने से कई छात्र दबे

सत्य निकेतन इलाके के पीजी होस्टल में रहते थे छात्र

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक़े में रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई, जिसमें पीजी हॉस्टल चल रहा था और स्टूडेंट रह रहे थे.

दिल्ली skt .com

हादसा मोती बाग़-2 स्थित शिव मंदिर के पास हुआ. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने बताया, “कुछ स्टूडेंट अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और लगता है कि अभी भी कुछ और लोग अंदर फंसे हुए हैं.”

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “यह बेहद दुखद घटना है. स्टूडेंट अलग-अलग जगहों से यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में पीजी में रहते हैं. इमारत गिर गई है. यह बताना मुश्किल है कि अंदर पांच, दस या बीस स्टूडेंट हैं, लेकिन इतना तय है कि स्टूडेंट अंदर फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है.”

अनिल शर्मा ने बताया कि ‘अब तक दो स्टूडेंट को बचाया गया है.’

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें