लैंडिंग के दौरान फंसी सीएम की जान, 20 मिनट तक चक्कर लगाता रहा प्लेन

सीएम समेत 229 यात्रियों की फसी जान

हैदराबाद the मिसाइल न्यूज़

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को दिल्ली से हैदराबाद ले जा रही इंडिगो की फ्लाइट शमशाबाद एयरपोर्ट पर खराब मौसम में फंस गई. हालांकि, विमान बड़ी मुश्किल से लैंडिंग हो पाई. दिल्ली से हैदराबाद के लिए निकली इंडिगो (6e717) फ्लाइट को मौसम की वजह से शमशाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करने की मंजूरी नहीं मिली.

इस वजह से, लैंडिंग के दौरान पायलट ने दोबारा टेक ऑफ कर दिया. प्लेन 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा. यह घटना बुधवार रात 8:35 बजे हुई. प्लेन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत 229 यात्री सवार थे. बाद में, प्लेन के सुरक्षित लैंड होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली. यह घटना देर से सामने आई.

दिल्ली में 3 दिनों का व्यस्त कार्यक्रम
सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे सीएम रेवंत रेड्डी ने उसी शाम पार्टी महासिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से रखी गई रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया. बैठक तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और पार्टी स्टेट अफेयर्स इंचार्ज मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद थीं. बैठक में राज्य में पार्टी को मजबूत करने, संगठनात्मक मामलों पर की जा रही गतिविधियां, इवेंट निर्माण अभियान को लागू करने, संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम और पार्टी और सरकार के बीच समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

मंगलवार सुबह संसद गए रेवंत रेड्डी ने पार्टी के कई नेताओं, कांग्रेस और दूसरी पार्टी के सांसदों से बातचीत की. इसके बाद, वे केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह से मिले. उन्होंने शिवराज सिंह का ध्यान इस ओर दिलाया कि पिछले 12 सालों में ग्रामीण विकास विभाग से राज्य को एक भी घर मंजूर नहीं हुआ है. उन्होंने आग्रह किया कि,ग्रामीण विकास विभाग 11.56 लाख योग्य गरीबों के लिए घर मंजूर करे.

तेलंगाना में खेती से जुड़ी समस्याएं
रेवंत रेड्डी ने संबंधित विभाग के राज्य मंत्री के दिए गए रोजगार गारंटी निधि और नए कामों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अपील की कि वे केंद्र से अधिकारियों की टीमें राज्य का दौरा करके फील्ड की स्थिति का आकलन करें और अल नीनो, सूखे की स्थिति, फसल उत्पादन में कमी और खेती से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का आकलन करें.

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें