डिप्टी कलेक्टर ने लामाचौड़ मे मारा छापा , बरामद किया अवैध शराब का जखीरा

हलद्वानी the misaile news

हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र लामाचौड़ में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत बेटियों के लिए असुरक्षित स्थान चिन्हीकरण के बाद लामचौड़ चौराहे के पास प्राइमरी स्कूल के नजदीक झुग्गियों में शराब बेची जाने की सूचना के बाद वहां पर चेकिंग की तो बड़ी संख्या में कच्ची शराब की पूछ पकड़ी गई तथा दिन में ही वहां पर शराब बेची जा रही थी।

कलेक्टर नैनीताल रिचा सिंह ने इस मामले में आबकारी विभाग को बुलाकर विधिक कार्रवाईकी।

जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण कार्यशाला के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा बताए गए विभिन्न संवेदनशील स्थलों का टीम(ऋचा सिंह, डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल एवं शिल्पा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, हल्द्वानी) द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लामाचौड़ चौराहे के पास कच्चे मकानों से अवैध कच्ची शराब को दिन के समय ही बेचते हुए पकड़ा गया। मौके पर आबकारी टीम को बुलाकर विधिक कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें