होटल में हो रहा था गंदा काम, अचानक पहुंची पुलिस; आपत्तिजनक हालत में मिलीं 6 युवतियां

किरमिच रोड के होटल में पुलिस की दबिश, छह युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में।
किरमिच रोड के होटल में पुलिस की दबिश, छह युवतियों समेत 10 लोग हिरासत में।

होटल में छापामारी कर संदिग्ध परिस्थितियों में छह युवतियों और चार युवकों को काबू किया है। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया

कुरुक्षेत्र। थाना केयूके पुलिस ने किरमिच रोड स्थित एक होटल में छापामारी कर संदिग्ध परिस्थितियों में छह युवतियों और चार युवकों को काबू किया है। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी इस तरह के छापामार अभियान जारी रखने की बात कही है। पुलिस हिरासत में लिए संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को थाना केयूक की टीम ने किरमिच रोड पर पहुंची। टीम ने किरमिच रोड पर बने कई होटलों में छापामारी की। एक होटल से पुलिस छह संदिग्ध युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस उप अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि काफी समय से किरमिच रोड पर स्थित होटल में अवैध धंधे की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर कई होटलों में रेड की गई है। इन्हीं में से एक होटल से 6 लड़कियों सहित 10 लोग काबू किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें