हल्द्वानी: SSP की सख्त कार्रवाई! एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की पूरी टीम लाइन हाजिर..

हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में कोई भी प्रभावी कार्यवाही न होने और बढ़ती लापरवाही के कारण कड़ा कदम उठाया गया है।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल में नियुक्त पुलिस कार्मिकों को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

  1. उ0नि0 मंजू ज्याला
  2. हे0का0 गीता कोठारी
  3. म0का0 दीपा सिंह
  4. का0 महेंद्र सिंह
  5. का0 मनोज यादव
  6. म0का0 इंद्रा जोशी

एसएसपी नैनीताल मीणा ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें