
ग्रामीणों ने काटा हंगामा विद्यायक ने पहुँच कर विभागीय अधिकारियों को लापरवाही पर लताड़ा
ग्रेटर हलद्वानी skt. com
गौलापार के सीतापुर में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को गौलापार के सीतापुर गांव निवासी किसान दयाकिशन खेत में पानी लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जम कर हंगामा काटा। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग को बताया गया कि अर्थिंग होने से करंट लग रह रहा है बार-बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग ने इस और ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से आज अपने खेत में पानी लगा रहे दया किशन पांडे को अर्थिंग की वजह से करंट लग गयाऔर उनकी मौत हो गई


