
हाल ही में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने अपना खुद का एक मीम कॉइन $MELANIA (Melania Coin) लॉन्च किया था। ये कदम उनके पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा $TRUMP नामक मीम कॉइन(Trump coin) जारी करने के तुरंत बाद आया था। ये करेंसी जितनी जोरो-शोरो से लॉन्च हुई अब उतनी ही बुरी तरह से गिरती हुई नजर आ रही है।
यहां तक की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करेंसी भी तेजी से गिर गई। दोनों ही करेंसी की कीमत इस समय अपने उच्चतम स्तर से काफी कम रह गई है। ये हाल तब है जब इन दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च हुए काफी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है। बीते महीने लॉन्च हुई मेलानिया मीम कॉइन की कीमत अब एक डॉलर(melania meme coin price) से भी कम रह गई है।
क्या है मेलानिया कॉइन? What is Melania Coin
इसकी कीमत के बारे में जानने से पहले जानते है कि आखिर मेलानिया क्वाइन और ट्रंप क्वाइन आखिर है क्या? Melania Coin या फिर $MELANIA डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रम्प द्वारा लॉन्च किया गया एक मीम कॉइन(meme coin) है। Solana नेटवर्क पर आधारित इस कॉइन का उद्देश्य निवेश के साधन के रूप में काम करना नहीं है। बल्कि एक डिजिटल संग्रहणीय के रूप में कार्य करना है।
क्या है ट्रंप क्वाइन? What is Trump coin
Trump Coin ($TRUMP) भी एक मीम कॉइन ही है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्टपति बनने से पहले इसी साल लॉन्च किया था। इसका भी उद्देश्य मेलानिया क्वाइन की तरह अपने समर्थकों के बीच एक डिजिटल संग्रहणीय वस्तु के रूप में कार्य करना है। $TRUMP कॉइन को भी Solana नेटवर्क पर लॉन्च किया गया है। ये एक मीम टोकन है। इसे फन और ट्रेंड में बने रहने के लिए बनाया गया है।
लॉन्चिंग पर मचाया था धमाल
ट्रंप और मेलानिया दोनों की क्रिप्टोकरेंसी ने लॉन्च के समय काफी धमाल मचाया था। जहां 17 जनवरी को $TRUMP क्वाइन लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ ही घंटों में इस करेंसी में करीब 8000 % की तेजी देखी गई थी। $TRUMP क्वाइन लॉन्च के तुरंत बाद ही 14 बिलियन डॉलर की मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के साथ टॉप-20 क्रिप्टोकरेंसी में लिस्ट था।
हालांकि मेलानिया क्वाइन के लॉन्च होते ही ट्रंप के क्वाइन की कीमत में भारी गिरावट आई थी। मेलानिया क्वाइन की बात करें तो मेलानिया ट्रम्प ने 20 जनवरी 2025 को अपना मीम कॉइन $MELANIA लॉन्च(melania coin launch date) किया था। लॉन्च के कुछ घंटों के अंदर इसमें 24000 फीसदी का उछाल देखने को मिला।हालांकि अब इस क्वाइन की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है।
अब धड़ाम हुई कीमत (melania trump meme coin price)
बता दें कि लॉन्च के बाद ट्रंप कॉइन की सबसे अधिक कीमत 74 डॉलर तक हो गई थी। तो वहीं मेलानिया कॉइन की कीमत अपने उच्चतम शिखर 14 डॉलर तक गई थी। ऐसे में अब ये करेंसी काफी नीचे गिर चुकी है। दोनों करेंसी की कीमत धड़ाल हो गई है। मेलानिया मीम (MELANIA) कॉइन की कीमत की बात करें तो वर्तमान में ये $0.921191 USD यानी की 77.84 Indian Rupee (melania coin price today) है। दिन के समय इसका उच्चतम मूल्य $0.955558 USD पर रहा और न्यूनतम मूल्य $0.892329 USD रहा है।
trump meme coin price
तो वहीं ऑफिशियल ट्रम्प (TRUMP) कॉइन की कीमत की बात करें तो वर्तमान में ये $13.16 USD(trump coin price) है। जिसमें 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम $1,652,467,851.67 USD है।
ट्रंप और मेलानिया क्वाइन्स में क्या है खास? (melania trump meme coin)
$TRUMP और $MELANIA मीम क्वाइन्स सोलाना ब्लॉकचेन पर लॉन्च किए गए फंजीबल क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स हैं। इन्हें बाकी डिजिटल करेंसी की तरह ही ट्रांजैक्शन और ट्रेडिंग के लिए यूज किए जा सकते हैं। एक्सपर्ट की माने तो इन मीम क्वाइन्स के चलते बाजार में लिक्विडिटी डाइवर्ट हो सकती है। साथ ही वॉलेटिलिटी भी बढ़ सकती है। $TRUMP और $MELANIA जैसे सट्टा एसेट्स द्धि बाजार में अस्थिरता को बढ़ाते है।
ट्रंप क्वाइन कैसे खरीदें? How to buy trump meme coin
ट्रंप और मेलानिया क्वाइन को खरीदने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले
- Binance वेबसाइट पर जाए।
- यहां आप आपको Trump/USDT’ सर्च करना है।
- जिसके बाद आप USDT की मदद से $TRUMP खरीद सकते हैं।
बता दें कि Binance पर $TRUMP खरीदने से पहले यूजर्स को USDT खरीदना पड़ता है। USDT अमेरिकी डॉलर की वैल्यू की एक क्रिप्टोकरेंसी है।
मेलानिया क्वाइन कैसे खरीदें? How to buy Melania meme coin
अगर आपको $MELANIA खरीदना है तो सबसे पहले आपको सोलाना वॉलेट सेट करना होगा। अगर आपके पास सोलाना वॉलेट नहीं है तो आप Phantom वॉलेट जैसा कोई सपोर्टेड वॉलेट बना सकते है।
- इसे करने के बाद आपको इस वेबसाइट melaniameme.com पर जाना है।
- वेबसाइनट पर “Connect Wallet” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने सोलाना वॉलेट को इससे कनेक्ट करें।
- जिसके बाद क्रेडिट कार्ड या क्रिप्टोकरेंसी से आप $MELANIA खरीद सकते हैं।
Pi Coin, Jio Coin, Trump Coin, और Melania Coin में अंतर
हाह ही में पाई क्वाइन को भी लॉन्च किया गया था। इसके अलावा रिलायंस का जियो क्वाइन भी काफी सुर्खियों में रहा था। Pi Coin, Trump Coin, और Melania Coin क्रिप्टोकरेंसी हैं। तो वहीं JioCoin एक डिजिटल टोकन है। जिसे क्रिप्टो करेंसी के तर्ज पर तैयार किया है। इन चारों में काफी अंतर है।
Pi Coin: Pi Coin एक क्रिप्टोकरेंसी है जिसे Pi Network ने बनाया है। विशेष क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म Pi Network पर यूजर्स Pi Coin की माइनिंग और लेन-देन कर सकते है। Pi Network यूजर्स को मोबाइल के माध्यम से ये सुविधा प्रदान करता है। जो इसे पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग से अलग बनाता है। अपने ब्लॉकचेन इकोसिस्टम पर आधारित ये प्लेटफॉर्म अलग-अलग एप्लेकेशन को सपोर्ट करता है। इससे डेवलपर्स नए इनोवेटिव टूल्स और सेवाएं विकसित कर सकते है।
Jio Coin: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का जियो क्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। हालांकि इसे अभी क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। आसान भाषा में समझा जाए तो ये रिलायंस जियो का रिवॉर्ड टोकन है। इसे हम डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट भी कह सकते है।
रिलायंस जियो का ये क्वाइन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर जियो सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स में कर सकेंगे। रही बात इस क्वाइन को खरीदने की तो इसे जियो ऐप्स पर खरीदारी कर कमाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मुख्य अंतर
कॉइन उद्देश्य नेटवर्क लॉन्च स्थिति
- Pi Coin डिजिटल करेंसी जो फोन पर माइन हो सकती है Exchanges पर हुआ लिस्ट
- Jio Coin डिजिटल पेमेंट और लेन-देन के लिए आधिकारिक लॉन्च नहीं
- Trump Coin एक मीम कॉइन, सपोर्टर्स के लिए मार्केट में उपलब्ध
- Melania Coin मीम कॉइन, Trump Coin जैसा मार्केट में उपलब्ध