अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा गैस सिलेंडर से लदा ट्रक, मची चीख पुकार

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा गैस सिलिंडर से लदा ट्रक
चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर गैस सिलिंडर से लदा ट्रक गैस डिपो के पास ही टायर फटने से सड़क पर पलटकर हादसे का शिकार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की से गैस सिलेंडर लेकर आ रहा ट्रक गैस गोदाम पहुंचने से पहले टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। चालक ने बताया कि जैसे ही वो गैस गोदाम से पहले पहाड़ी ढलान उतर रहा था ट्रक का पिछला और दाहिने तरफ का टायर अचानक फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

तैयार फटने से हुआ हादसा
घटना की सूचना पाकर नजदीक ही गैस डिपो के सभी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। गनीमत रही कि ट्रक पहाड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पिंडर नदी में नही गिरा। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है ट्रक में हादसे के दौरान 342 गैस सिलिंडर भरे हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें