अयोध्या में बीजेपी की हार पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को मिला जनादेश

अयोध्या में बीजेपी की हार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और लाठी भांजने वालों को मिला जनादेश मिला है। जिसका उन्हें एक राम भक्त होने के नाते दुख है।

अयोध्या में राम मंदिर बनने का बीजेपी ने जमकर प्रचार-प्रसार किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इसका प्रचार करने के बाद भी अयोध्या में ही बीजेपी लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाई। जिसको लेकर भाजपा के कई नेताओं के मन में टीस भी देखने को मिल रही है।

राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को मिला जनादेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि जिन्होंने राम भक्तों पर लाठी-डंडे बरसाए। जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाई उन्हें अयोध्या में जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि एक राम भक्त होने के नाते मन में पीड़ा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बीजेपी की हार से वो दुखी हैं।

पीएम मोदी को मिली राम मंदिर बनाने की सजा
महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में लिखा है कि काफी समय से गर्मी और ठंड की मार झेल रहे भगवान श्रीराम तम्बू से अपनी छत के नीचे आए थे और सनातनी मतदान के दिन गर्मी के कारण वोट देने नहीं निकले। उन्होंने लिखा है कि आज एक बार मोदी का चित्र जरूर देखना।

फिर सोचना की अगर मैंने वोट दिया होता तो क्या और अच्छा हो सकता था। जो हमने गर्मी और छुट्टी में मस्ती की वजह से चुका दिया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि संतानियों ने कल्याण सिंह को ढांचा गिराने की सजा दी और अब पीएम मोदी को भव्य राम मंदिर बनाने की सजा मिली। यही तो कलियुग है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें