ओंकारेश्वर मंदिर के वेदपाठी का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ दिल का दौरा पड़ने से का निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ओंकारेश्वर मंदिर के वेदपाठी का निधन
दिल का दौरा पड़ने से ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ का निधन हो गया। महज 31 की उम्र में उनके निधन से लोगों झटका लगा है। बता दें कि हीरेमठ केदारनाथ धाम में वेदपाठी का कार्यभार संभाल रहे थे। वो अपनी मधुर वाणी से बाबा केदार के भजनों को नया रूप दे रहे थे ।

अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आज उनकी अंतिम यात्रा में उखीमठ में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां तक की लोग भावुक भी हो गए। बद्रीनाथ केदार मंदिर समिति ने वेदपाठी मृत्युंजय हीरेमठ निधन पर शोक जताया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें