नैनीताल हाइवे- दुःखद-तड़के गर्भवती को अस्पताल लाया रहे ई रिक्शा को मारी टक्कर, 4 की मौत

उधम सिंह नगर यहां से  बहुत ही दुखद खबर सामने आई है, यहां एक भयंकर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई।

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे में भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ है।

हादसे में एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई। ये लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर आ रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं, कांति देवी 38, ललिता 36 के साथ कार चालक बबलू 27 निवासी बरेली घायल है।सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती हैं। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं।

घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे है।मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते हैं। ज्योति बिहार की रहने वाली है और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। इनके पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करते हैं। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं,इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें