दमुवाढुंगा – 40 साल से निवासरत लोगो को नही मिल रहा है लाभ

कुमाऊ कमिशनर ने मांगे प्रस्ताव अधिकारियों से ली जानकारी

विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में दमुवादूंगा के तीनों वार्डों के लोगों में हक नहीं मिलने पर हो रही दिक्कत इन को लेकर बैठक में दमुवाढूगा क्षेत्र के निवासियों द्वारा आयुक्त को बताया कि दमुवाढूगा क्षेत्र में बन्दोबस्ती नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को भूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि वन आरक्षित क्षेत्र से अनारक्षित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। वर्तमान में दमुवाढूगा क्षेत्र में लगभग 40 हजार की आबादी निवासरत है जिसमें 3 वार्ड है। क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि भूमिधारी का अधिकार नही मिलने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधाओं से वंचित होना पडता है।
आयुक्त ने बैठक में क्षेत्र वासियों से कहा कि उनकी जो भी परेशानियां है उन्हे लिखित रूप से दें ताकि शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किये जा सकें। आयुक्त श्री रावत ने बताया कि दमुवाढूंगा के सामाधान हेतु शासन स्तर पर उनके द्वारा शीघ्र ही लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में विधायक बंशीधर भगत, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफ़ओ दिगंत नायक, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अशोक जोशी, आरटीओ संदीप सैनी, सिटी मजिस्टेट एपी बाजयेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही दमुवाढूंगा के
मुख्य रूप से पूर्व प्रधान महेश जोशी जी,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद श्री देवी दयाल उपाध्याय जी,पूर्व प्रधान श्री विजय कुमार पप्पू जी,युवा भाजपा नेता श्री हृदयेश कुमार जी,श्री पन राम जी,श्री महेशानंद जी समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहें!
—————————–

Ad Ad

सम्बंधित खबरें