रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेंद्र पन्त, पार्टी खुद को उत्तराखंड में करेगी मजबूत

राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली से आए वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष रहे राजेंद्र पन्त को रालोद का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।


राजेंद्र पन्त रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। इसके साथ ही आज उक्रांद के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अनुपम खत्री ने भी रालोद का दामन थाम लिया है। राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद निश्चित ही एनडीए का हिस्सा है लेकिन संगठन खुद को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पार्टी खुद को उत्तराखंड में करेगी मजबूत
रालोद खुद को उत्तराखंड में मजबूत करेगी। इसके साथ ही आगामी सभी चुनावों में रालोद हिस्सेदारी करेगी। वर्तमान सरकार का सहयोग लेकर प्रदेश के हर जिले में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और सभी आवश्यक जनहित के मामलों में पर आवश्यक व निर्णायक कदम भी उठाएगी जिससे प्रदेश को फायदा मिलेगा।

रालोद शुरू से ही रही है उत्तराखंड राज्य के समर्थन में
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद शुरू से ही उत्तराखंड राज्य के समर्थन में रही है। इस दौरान RRP महिला प्रदेश अध्यक्ष की शैलबाला ममगाई, RRP श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद डोभाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू वाहिनी गोविन्द वाधवा, उपाध्यक्ष हिन्दू राष्ट्र सेना नीलम त्यागी, संजय तितोरिया, यशोदा रावत, भगवती प्रशाद नौटियाल, सुमित थपलियाल, सुरेश पाल, राजेश आर्य, गोविंद अधिकारी, अशोक कुमार अनेजा, नीलम त्यागी (एडवोकेट), पंडित मनोज धश्माना, जयशंकर रस्तोगी, मो. इस्लाम, अनिल देवरानी, आकाश अनेजा, शेर सिंह चौधरी, बिजेंद्र ठेकेदार आदिदर्जन भर लोगों को त्रिलोक त्यागी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण करवाई

Ad Ad

सम्बंधित खबरें