Dispute between Champion and Umesh : खानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

खानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश के बीच विवाद मामले के बाद उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई है.

खानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत

पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार को आज कोर्ट में पेश किया गया था. सीजीएम कोर्ट ने विधायक उमेश कुमार को राहत दी है. बता दें विधायक को 40-40 हजार रुपए के दो मुचलकों पर जमानत दे दी है. जिसके बाद अब वे जेल से बाहर आ सकेंगे. इसके अलावा कोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

सोशल मीडिया से कैसे फायरिंग तक पहुंचा मामला

विधायक उमेश और चैंपियन पिछले काफी समय से एक दूसरे को डरा धमका रहे थे. शनिवार से पहले दोनों के बीच यह बहस और तनातनी सोशल मीडिया पर ही देखने को मिल रही थी, लेकिन शनिवार को ये जंग सोशल मीडिया से निकलकर सड़क तक पहुंच गई. शनिवार रात को उमेश अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के एक पोस्ट को लेकर उनके लंढौर स्थित घर पहुंचे थे. जब चैंपियन वहां नहीं मिले तो उमेश अपने समर्थकों के साथ वापस लौट आए. इसी बात का बदला लेने के लिए चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को उमेश के दफ्तर में घुसकर उमेश के समर्थक को पीटा.

चैंपियन की मेजबानी करती दिखी दून पुलिस

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके दफ्तर में फायरिंग भी की. जिसके बाद चैंपियन और उनके समर्थक वहां से चले गए. रविवार रात चैंपियन की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. नेहरूकॉलोनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार तो किया, लेकिन पुलिस उनकी मेजबानी करती दिखी. वीडियो में चैंपियन पुलिस अधिकारियों से हाथ मिलाते और हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में चैंपियन पुलिस अधिकारियों से हाथ मिलाते हुए और हंसी मजाक करते हुए भी दिख रहे हैं. कुछ ही देर बाद हरिद्वार पुलिस दून पहुंची और चैंपियन को कैदियों की गाड़ी में लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें