Ratan Tata Net Worth: दान करने के बाद भी इतनी है रतन टाटा की कुल संपत्ति, जानकर नहीं होगा यकीन

Ratan Tata Net Worth donations

Ratan Tata Net Worth: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते दिन बुधवार यानी नौ अक्टूबर 2024 की रात उनका निधन (Ratan Tata Death) हो गया। खबरों की माने तो अरबपति लो ब्लड प्रेशर के कारण हाइपोटेंशन से जूझ रहे थे। जिसके चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अरबपति बिजनेसमैन थे रतन टाटा

बता दें कि सात अक्टूबर को रतन टाटा अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसके बाद खबर आई थी कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। सात अक्टूबर को एक बयान जारी कर उन्होंने कहा था कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के लिए वो अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि रतन टाटा अपने पीछे कई करोड़ की संपत्ति छोड़ कर चले गए। चलिए आपको बताते है कि रतन टाटा की नेट वर्थ कितनी थी।

कितनी है रतन टाटा की कुल संपत्ति (Ratan Tata Net Worth)

साल 1991 में रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की कमान अपने हाथ में ली। साल 2012 तक वो कंपनी के चेयरमैन थे। टाटा ग्रुप का कारोबार काफी फैला हुआ है। टाटा ट्रस्ट के द्वारा रतन टाटा स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और आपदा राहत में काफी दान दिया है। दान के बावजूद साल 2022 के मुताबिक रतन टाटा की टोटल नेट वर्थ 3800 करोड़ (Ratan Tata Net Worth) थी। IIFL Wealth Hurun Indian Rich List में उनका स्थान 421 वां था।

आय का बड़ा हिस्सा करते थे दान

करीब 100 से ज्यादा टाटा ग्रुप की लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां है। जिसका बिजनेस करीब 300 अरब डॉलर है। रतन टाटा अपनी संपत्ति का अधिकतर हिस्सा दान में देते थे। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप देश में ही नहीं पूरी दुनियाभर में छाया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें