दुःखद- यहाँ हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त 5 की मौत

काठमांडू से पोखरा की उड़ान पर था

नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस के विमान में बुधवार सुबह रनवे से उड़ान भरते ही आग लग गई जिससे विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया इस विमान में 19 लोग सवार थे।

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में अब तक पांच लोगो की जान जा चुकी है तथ विमान का पायलट बुरी तरह जख्मी है जिसे अस्पताल ले जाया गया है आपको बता दें की विमान पोखरा के लिए रवाना हो रहा था और सुबह करीब 11 बजे विमान में आग लगने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।

पुलिस और दमकलकर्मी राहत बचाव का कार्य में लगे हुए हैं शेष यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है दुर्घटना के बाद फिलहाल काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें