सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दिनेशपुर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े बैग के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है.

सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव

घटना बुधवार करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. मिली जनकारी के अनुसार बकरी चरा रहे बच्चों को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में बैग पड़ा मिला. जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव पड़ा मिला.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है महिला के हाथों में मेहंदी रची हुई थी. महिला के साथ दुष्कर्म कर दुपट्टे से गला रेंतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए हैं. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि होगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें