वारंटियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, लंबे वक्त से फरार 30 आरोपियों को किया अरेस्ट

उधम सिंह नगर पुलिस की वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। बता दें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराया जा सके इसे लेकर उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशों पर आज पुलिस ने लंबे समय से फरार 30 वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसे लेकर एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

पूर्व में भी हो चुके हैं दर्जनों आरोपी गिरफ्तार
बताते चलें पूर्व में भी एसएसपी के निर्देशों पर उधम सिंह नगर पुलिस ने दर्जनों आरोपियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया था। तभी से ये कार्यवाही जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें