शराब की दुकान में ओवर रेटिंग को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, 2 गंभीर घायल, वीडियो देखें

मसूरी में शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग को लेकर जमकर चले लात-घूंसे

पहाड़ों की रानी मसूरी में शराब की दुकान में ओवररेटिंग को लेकर बीती रात स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. इस मौके पर कुछ लोग घायल भी हो गए. जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

video link-https://youtu.be/RBC3PzBKZIo?si=X-gaLNK6MD_6jeu3

मसूरी में शराब की दुकान में ओवर रेटिंग को लेकर बवाल

घटना बीती रात की है. बताया जा रहा है कि मसूरी में घंटाघर स्थित बियर की दुकान पर कुछ युवक बियर लेने के लिए गए थे. जिस पर दुकानदार द्वारा ओवर रेट मांगा जा रहा था, जिसका युवकों ने विरोध किया. इसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच में हाथापाई शुरू हो गई. जिसमें दो युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई है.

दो युवकों में सिर पर आई गंभीर चोट

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही मसूरी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें