कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पहुंचे अयोध्या धाम, रामलला के दर्शन कर कहा ये

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद हरदा हनुमान गढ़ी पहुंचे।

हनुमान गढ़ी पहुंचकर हरदा ने भगवान राम के परम भक्त हनुमान के दर्शन किए। फेसबुक पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अयोध्या धाम और हनुमान गढ़ी की तस्वीरें साझा की है।

तस्वीरें शेयर कर हरीश रावत ने कैप्शन लिखा कि आज मैं अयोध्या धाम में प्रभु श्री राजा राम चंद्र जी के दर्शन के बाद हनुमान गढ़ी में जाकर परम राम भक्त मंगलकारी हनुमान जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने उनकी तस्वीरों को पसंद किया है। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि अरे सर ये क्या कर रहे हो, निष्काषित हो जाओगे।

दूसरा यूजर लिखता है यूपी में अपना ही विरादरी भाई भूला दादू भी आप का ही जैसा सीएम भी है। मुलाकात तो बनती है। भले ही पक्ष विपक्ष हो सो चलता है। लेकिन अपनत्व अपनत्व होता है।आप तो वैसे पुराने लोग भी है। उत्तर प्रदेश की पुरानी यादें ताजा होने का भी मौका है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें