रोडवेज़ की बस ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा युवक की मौत, महिला गंभीर

रामनगर the misaile news

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के साथ घटनाएं लगातार घटना से निगम चालक लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में घिरते जा रहे हैं।

विगत दो दिन पूर्व रानीखेत क से चली बस पनियाली के पास एक बच्चे के उल्टी करने के दौरान अचानक उसे समय लगे ब्रेक की वजह से उसका सिर शीशे और रॉड पर टकरा गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं आज दूसरी घटना रामनगर के काशीपुर हाईवे पर हुई जहां चिलकिया के पास देहरादून जा रही भवाली बस डिपो की बस एक मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो जाती है तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।

शुक्रवार पूर्वाह्न रामनगर से देहरादून जा रही एक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने चिल्किया के पास एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की एक रोडवेज बस संख्या यूके 07 पी 2971 रामनगर से हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही नेशनल हाइवे संख्या 309 पर चिल्किया के निकट नया गांव पहुंची तो उसकी सामने से आ रही एक काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 से जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में बाइक पर सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक पर पीछे बैठी महिला भू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देते हुए घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें