कमिश्नर दरबार- कमेटी बनाकर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, 6-7 करोड़ का मामला आया सामने

हल्द्वानी, the misaile कु

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के दरबार में लैंड फ्रॉड के साथ ही अब कमेटी बनाकर महिलाओं के साथ रुपयों की धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी भारतीय चोपड़ा और उसके पति दीपक चोपड़ा पर कमेटी बनाकर लोगों को अधिक ब्याज देने के बाद अब उनके और रुपए वापस न लौटने का मामला भी सामने आया है मामले में सामने आने लगे हैं

मंगलवार को कैंप हल्द्वानी में सचिव/कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने 6 से 7 करोड़ के गबन का मामला जनसुनवाई में आया। जिसमें समूह के नाम पर 50 से अधिक व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

शिकायतकर्ताओं ने कुमाऊं आयुक्त से गुहार लगाते हुए समूह के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

कमिश्नर दरबार में आई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह 2016 से समूह में रकम जमा कर रही थी। कई महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार, 14 लाख जैसी रकम जमा कर दी। इसी प्रकार लगभग समूह में 50 से अधिक व्यक्तियों ने लगभग 6 से 7 करोड़ रुपया जमा किया।

लेकिन अब समूह चलाने वाली भारती चोपड़ा एवं उसके पति विकास चोपड़ा ना तो समूह के सदस्यों का फोन उठा रहे हैं और ना ही कोई जवाब उनकी तरफ से दिया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनका शक है कि भारती चोपड़ा और विकास चोपड़ा शहर से भाग सकते हैं लिहाजा उन पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें