Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार, होटलों में सप्लाई करने का था प्लान

Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार, होटलों में सप्लाई करने का था प्लान

चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 15 किलो मटन के साथ पकड़ा है.

Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार

आरोपी की पहचान सुनील पाल पुत्र यशवंत सिंह हाल निवासी सोनप्रयाग मूल निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सुनील ने बताया कि पूर्व में वह मटन-चिकन की दुकान में काम करता था. वह यह मीट बांसवाड़ा से लाकर सोनप्रयाग के होटलों में सप्लाई करने वाला था.

पुलिस ने किया बरामद मटन को नष्ट

सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मटन को नष्ट कर दिया है. साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर 5 हजार का जुर्माना वसूला है. साथ ही आरोपी को भविष्य में इस तरह की गलती न करने की चेतावनी दी है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें