हल्द्वानी: मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौला नदी और बरसाती नालों के किनारे अलर्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते कल से हल्द्वानी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है, वहीं प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि जलभराव और पानी की निकासी को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिन क्षेत्रों में हर वर्ष बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या रहती है, वहां समय रहते वाटर पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून स्थित मौसम विभाग द्वारा जारी हर एडवाइजरी पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और उसी के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

तहसील स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने गौला नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि मानसून में गौला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा कलसिया, देवखड़ी और रक्सिया नाले के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ने आम जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान जब नदियां और नाले उफान पर हों, तब उन्हें पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है, इसलिए प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित रहें

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें