काम की खबर-नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ

रामनगर the misaile न्यूज

प्रदेशभर के समस्त राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लुएय आवेदन पत्र शुरू हो गए हैं।परीक्षा की संभावित तिथि 09 मार्च 2025 तय की गई है।

सत्र 2025-26 में उत्तराखण्ड के समस्त राजीव गाँधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खण्ड/उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं राजीव गाँधी नवोदय विद्यालयों से प्राप्त किये जा सकते हैं।


परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्रता की शर्ते एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु विस्तृत निर्देश एवं आवेदन पत्र उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) की वैबसाइट www.ubse.uk.gov.in में DEPARTMENTAL EXAM / UTET के कार्नर पर उपलब्ध है।


आवेदक की आयु 01 अप्रैल, 2025 को 9 वर्ष से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए अर्थात उसका जन्म 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2016 के मध्य हुआ हो (जन्म तिथि में उक्त दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)। आवेदक वर्तमान में सत्र 2024-25 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो। पूरित आवेदन पत्र छात्र/छात्रा द्वारा अपने अध्ययनरत विद्यालय में दिनांक 16 दिसम्बर 2024 (सोमवार) तक जमा किया जायेगा। विद्यालयों से पूरित आवेदन पत्र उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 30 दिसम्बर 2024 (सोमवार) है। प्रवेश परीक्षा की सम्भावित तिथि 09 मार्च 2025 (रविवार) निर्धारित की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें