BJP नेता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

चंपावत में भाजपा के युवा नेता पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना को बताया शर्मनाक
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का कहना है की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली पार्टी के मंडल अध्यक्ष जैसे पद पर बैठे लोग नाबालिग का शोषण कर रहे हैं इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा की सत्ता के दबाव में पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूरा मामला
भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भाजपा नेता नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें