BJP नेता विनोद कश्यप हत्याकांड, 19 दिन बाद मुख्य आरोपी समेत तीन को किया गिरफ्तार

bjp-vinod-kashyap-bairagiwala-murder-case UPDATE

Bairagiwala Murder Case Update: देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भाजपा नेता विनोद कुमार कश्यप(bjp vinod kashyap) की हत्या के मामले में दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSP देहरादून के नेतृत्व में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी समेत कुल तीन आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर हाईवे के एक होटल से पुलिस ने दबोचा है।

बैरागीवाला हत्याकांड में बड़ा अपडेट Bairagiwala Murder Case Update

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस चर्चित हत्याकांड में अब तक कुछ नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस और एसओजी की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद की हत्या

दरअसल ये घटना 13 जून की शाम की है। दो पक्षों के बीच बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से तीन भाई अशोक, विनोद और राजेश कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

मुख्य आरोपी समेत तीन हरियाणा से गिरफ्तार

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां भाजपा नेता विनोद कुमार कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद भाई ने पुलिस ने तहरीर दी। कई धाराओं में नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी और अन्य की तलाश कर रही थी।

अब तक नौ गिरफ्तारी हो चुकी

उत्तराखंड के अलावा पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है। इसी दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी समेत अन्य के हरियाणा में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। अमन के साथ साथी सावेज और आजम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें