ब्रेकिंग -मतगणना से ठीक पहले इस पीसीएस पर गिरी गाज

जिलाधिकारी की शिकायत के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने दिया आदेश उनके सभी अधिकार हुए सीज

The misaile news

निर्वाचन के दौरान लापरवाही भारत ने के आरोप में वरिष्ठ पीसीएस राम की शरण शर्मा पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने गाज गिरा दी है उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत शर्मा को तत्काल पद से हटाते हुए उनके सारे अधिकार सीज कर दिए हैं राजधानी देहरादून में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे रामजी शरण शर्मा को आचार संहिता के बीच उनके पद से हटाया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उन्हें उनकी जिम्मेदारी से हटाया गया है।
दरअसल, रामजी शरण शर्मा पर काम में हीला हवाली करने की शिकायतें निर्वाचन को दी गई थी। इसी शिकायत के आधार पर उन्हें चुनावी प्रक्रिया के बीच फौरन हटाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के एक दिन बाद ही देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने भी उन्हें फौरन उनके पद से कार्य मुक्त करने के आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने निर्वाचन आयोग को अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में ठीक से काम नहीं करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को इस शिकायत को फॉरवर्ड किया था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने रामजी शरण शर्मा को उनके पद से हटाने के निर्देश दिए। खबर यह भी है कि निर्वाचन आयोग ने न केवल अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा को उनके पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं बल्कि उन पर विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। काम में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी की यह शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मिली थी। इसके बाद से ही इस पर कागजी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें