ब्रेकिंग-मुखानी थानांतर्गत रिटायर डॉक्टर का घर खंगाला

लाखों के जेवर एवम 70 हजार की नगदी ले उड़े चोर

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मुखानी थाने के आरटीओ रोड़ के दयाल विहार में चोरों ने एक रिटायर डॉक्टर के चोरों ने माल पर हाथ साफ कर दिया। इस क्षेत्र मैं घर से में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुखानी क्षेत्र में बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दिल्ली इलाज कराने गए सेवानिवृत्त डॉक्टर के बंद घर की खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों के गहने चोरी कर ले गए। जब सेवानिवृत्त डॉक्टर घर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला।

दयाल विहार आरटीओ रोड मुखानी निवासी डॉ.चंद्र मोहन सिंह धामी सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल अल्मोड़ा से पीएमएस के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह यहां पत्नी पुष्पा के साथ रहते हैं। एक बेटा दिल्ली और दूसरा विदेश में जॉब करता है। धामी के मुताबिक काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी और 29 अप्रैल को वह पत्नी के साथ इलाज के लिए दिल्ली में रहने वाले बेटे के पास गए थे। तीन मई की दोपहर घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा था।

अलमारियां खुलीं और लॉक टूटे थे। घर के पिछले हिस्से की खिड़की भी टूटी थी। चोर इसी खिड़की को तोड़कर घर घुसे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित के मुताबिक चोर घर से 70 हजार कैश और लाखों के जेवर ले गए हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इधर, लगातार बढ़ती चोरियों से पुलिस की गश्त सवालों के घेरे में है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें