कैची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व पुलिस कर्मियों ने की छेड़छाड़

जनता भड़की, दोनों कांस्टेबल की जमकर की धुनाई पहुंचाया कैची धाम चौकी

कैंचीधाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का गंभीर आरोप, चौकी का घेराव

नैनीताल skt. com kaichidham।
कैंचीधाम मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिस सिपाहियों पर एक होम स्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। दिनांक 13 जुन रात्रि 11 बजे करीब की घटना बताई जा रही है – घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कैंचीधाम मंदिर के समीप स्थित एक होम स्टे में हुई। आरोप है कि मेले की ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों ने होम स्टे मालिक की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया।

आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपित सिपाहियों को पीटते हुए कैंचीधाम पुलिस चौकी तक पहुंचाया और चौकी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना की पुष्टि की है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस बल को कलंकित करने वाले ऐसे लोग “काला धब्बा” हैं और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों का तत्काल जनता के सामने मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के संबंध में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पूरे घटनाक्रम के बाद कैंचीधाम क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। #छेड़खानी #kaichidham_mandir #PoliceConstable #sexusalharshment #sspnainital #manjunathtc #neemkarolidhqm

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें