
Dimple Yadav Letter to CM Dhami in Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी मामला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। ये लेटर अंकिता भंडारी मामले को लेकर लिखा गया है। जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने की बात की। साथ ही परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की भी मांग की।
सांसद डिंपल ने अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी को लिखा पत्र Dimple Yadav Letter to CM Dhami in Ankita Bhandari Case
दरअसल सांसद डिंपल यादव ने पत्र में लिखा कि पूरे देश को अंकिता भंडारी की हत्या ने झकझोर कर रख दिया था। जब ये घटना हुई तो लोगों को विश्वास दिलाया गया कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन घटना को काफी लंबा समय बीत चुका है। उसके बाद भी न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति चिंता का विषय है। पत्र में उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पीड़ित परिवार से बात भी हुई है।
जल्द कार्रवाई करने की मांग
आज भी अकिंता का परिवार अपनी बेटी के लिए न्याया का इंतजार कर रहा है। ऐसे में उन्होंने इस संवेदनशील प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने की बात की। साथ ही सीबीआई जांच को समयबद्ध रूप से पूरी कराने और दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने के लिए कदम उठाए जाएं।
पौड़ी गढ़वाल से है सांसद डिंपल यादव
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव का उत्तराखंड से गहरा नाता है। वो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है। उनका बचपन काफी हद तक यहीं बीता है। उनके पिता स्व. राम चंद्र सिंह रावत भारतीय सेना में कर्नल थे। कोटद्वार से होने की वजह से उन्हें अक्सर पहाड़ की बेटी के रूप में भी संबोधित किया जाता है।