देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का ब्रेकथ्रू, देवभूमि में रेलवे की सबसे लंबी सुरंग तैयार

देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का ब्रेकथ्रू, देवभूमि में रेलवे की सबसे लंबी सुरंग तैयार

देवप्रयाग-सौड़ से श्रीनगर जनासु तक बनी भारत की सबसे लंबी 14.57 किमी की रेल सुरंग का मंगलवार को सफल ब्रेकथ्रू हो गया है. बता दें यह सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज परियोजना का हिस्सा है. इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद रहे.

देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का ब्रेकथ्रू

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने बताया कि यह सुरंग न केवल उत्तराखंड की, बल्कि पूरे देश की सबसे लंबी रेल सुरंग है, जिसमें पहली बार टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग का सफर अब सात घंटे से घटकर महज दो घंटे में पूरा होगा.

स्थानीय लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव : CM

सीएम धामी ने इसे राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा. सीएम ने जानकारी दी कि टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना के लिए सर्वे पूरा हो चुका है. यह परियोजना पूरे पहाड़ी राज्य को हर मौसम में सुगम यात्रा और पर्यटन के नए अवसरों से जोड़ने की क्षमता रखती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें