वन कर्मी कद्दू की सब्जी बनाने को कह कर गया, लौटा नही,आयी मौत की खबर…… मचा हड़कंप

हल्द्वानी the missile news

गौला रेंज के अंतर्गत फायर वाचर के पद पर कार्यरत 43 वर्षीय वनकर्मी मोहन सिंह संभल की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से शव लटका मिला।, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गौला रेंज में फायरवॉचर और बीट वाचर समेत तमाम कार्य करने वाले संविदा वनकर्मी मोहन सिंह संभल उम्र 43 वर्ष जो कि जू परिसर में निवास करता था। विगत गत शाम घर में पत्नी से कद्दू की सब्जी बनाने को कह कर गया था, जो कि देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान जंगल में मोहन सिंह संभल का शव पेड़ की मोटी टहनी से लटकता हुआ मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है, अचानक हुई घटना से वन कर्मियों में शोक की लहर व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें