केदारनाथ उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, नवंबर में इस दिन होगा चुनाव, पढ़ें यहां

केदारनाथ उपचुनाव

केदारनाथ उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों करा इंतजार खत्म हो गया है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। केदारनाथ में 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

केदारनाथ उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

केदारनाथ उपचुनाव के लिए तारखों की घोषणा हो गई है। 20 नवंबर को केदारनाथ में उपचुनाव होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे। तारीखों की घोषणा के साथ ही केदारनाथ में आचार संहिता भी लागू हो गई है। बता दें कि विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी।

22 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र

आपको बता दें कि 22 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 30 अक्टूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं। जिसके बाद 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 अक्टूबर को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे। केदारनाथ सीट पर उपचुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है।

kedarnath by election
केदारनाथ उपचुनाव
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें