Haldwani/- जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,


बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित कुमार जी ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव युवाओं की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार, शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा बढ़ती महंगाई जैसी गंभीर चुनौतियाँ हैं, जिनके समाधान के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार जी के नेतृत्व में मीटिंग में प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड युवा कांग्रेस सुरभि द्विवेदी जी , प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक जीप्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल , प्रदेश महासचिव अनस हुसैन , प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू जी, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान , जिला सचिव फरमान, जिला सचिव मनदीप सिंह गुजराल , ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी , युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें